वाशिंगटन। नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर चल रही बातचीत में गतिरोध के संकेतों के बीच एक अगस्त से भारत के उत्पादों पर 25 फीसदी शुल्क लगाने की घोषणा की है। रूस से तेल व हथियार खरीद जारी रखने के लिए बतौर दंड अतिरिक्त जुर्माना भी देना होगा। भारत सरकार ने कहा कि इसके प्रभाव का अध्ययन किया जा रहा है।
ट्रंप ने भारत के अधिक टैरिफ, रूस से ज्यादातर सैन्य उपकरणों और कच्चे तेल की खरीद को टैरिफ लगाने का कारण बताया। उन्होंने कहा, भारत के साथ हमारा व्यापार घाटा बहुत बड़ा है। एक दिन पहले ही ट्रंप ने यह कहते हुए टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी दी थी कि भारत के साथ समझौता अंतिम रूप नहीं ले पाया है।हालांकि, सोशल मीडिया पर ट्रंप ने भारत को मित्र भी बताया। उन्होंने कहा, भारत हमारा मित्र है, फिर भी हमने पिछले कुछ वर्षों में उसके साथ अपेक्षाकृत कम व्यापार किया है, क्योंकि उसके टैरिफ विश्व में सबसे अधिक हैं। भारत में किसी भी देश की तुलना में सबसे अधिक कठोर ‘और अप्रिय गैर-मौद्रिक व्यापार बाधाएं हैं
