संयुक्त राष्ट्र। ब्रिटेन-फ्रांस के बाद कनाडा और माल्टा ने भी घोषणा की है कि वे सितंबर में फलस्तीन देश को मान्यता देंगे। इस तरह वे भी इस्राइल-फलस्तीन संघर्ष को खत्म करने के लिए दबाव बढ़ाने वाले देशों में शामिल हो गए हैं। इस्राइल के लिए यह बड़ा झटका है।
इससे पहले 14 देशों के समूह ने साझा मोर्चा खोलते हुए कहा, यदि गाजा में इस्राइली सैन्य कार्रवाई नहीं रुकी तो वे फलस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र की मान्यता देंगे। इसमें एंडोरा, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फिनलैंड, माल्टा, फ्रांस, आइसलैंड, आयरलैंड, लग्जमबर्ग, न्यूजीलैंड, नॉर्वे, पुर्तगाल, सान मारिनो, स्लोवेनिया और स्पेन जैसे देश शामिल हैं। ये प्रस्ताव आगामी सितंबर में संयुक्त राष्ट्र महासभा में पेश किया जाएगा। कनाडाई पीएम मार्क कार्नी व माल्टा के पीएमम रॉबर्ट अबेला ने फलस्तीन को खुला समर्थन दिया है।
