न्यूयॉर्क/वाशिंगटन। अमेरिकी ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मूल के पेट्रोकेमिकल उत्पादों की बिक्री और खरीद के लिए छह भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा, ईरान सरकार अपनी गतिविधियों के लिए धन जुटाने के वास्ते पश्चिम एशिया में संघर्ष बढ़ा रही है। आज, अमेरिका ऐसे राजस्व के प्रवाह को रोकने जा रहा है, जिसका इस्तेमाल विदेशों में आतंकवाद को समर्थन व अपने ही लोगों को दमन के लिए होता है।
उसने ईरानी पेट्रोलियम, पेट्रोलियम उत्पादों या पेट्रोकेमिकल व्यापार में शामिल 20 वैश्विक संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। विदेश मंत्रालय ने कार भारत, यूएई, इंडोनेशिया की कई कंपनियों को ईरानी मूल के पेट्रोकेमिकल उत्पादों की खरीदी-बिक्री के लिए प्रतिबंधित किया जा रहा है। भारत की जिन कंपनियों को प्रतिबंधित किया गया है, उनमें कंचन पॉलिमर्स, अलकेमिकल सॉल्यूशन्स, रमनीकलाल एस गोसालिया एंड कंपनी, जूपिटर डाई चेम प्राइवेट लिमि. शामिल हैं
