प्रयागराज। नैनी स्थित शंकर ढाल बाजार में कारोबारियों को बारिश के दौरान काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कारोबारियों का कहना है कि कुछ ही देर की बारिश में पानी घरों और दुकानों में भर जाता है। इस दौरान व्यापारी दुकान में रखे सामानों को बचाने की जद्दोजहद करते रहते हैं। शंकर ढाल के साथ ही चक रघुनाथ वार्ड के कई हिस्सों में भी जलभराव हो जाता है। इससे रिहायशी इलाकों में भी लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ जाता है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या का स्थायी समाधान चाहते हैं। महाकुंभ के दौरान पीडीए ने जो सड़क बनाई थी। उसमें कई सीवर ढक दिए। सीवर के चैंबर का ढक्कन नहीं छोड़ा गया। ऐसे में जल निकासी नहीं हो पाती हैं।_राकेश जसवाल, पार्षद बारिश में काफी पानी भर जाता हैं। जल निकासी की कोई ठोस व्यवस्था नही होने से कभी कभी दिनभर परेशान होना पड़ता है। रामबाबू केसरवानी
दुकानों के बाहर करीब डेढ़ फीट से ज्यादा पानी भर जाता हैं। पानी निकालने का काफी देर तक इंतजार करना पड़ता हैं। इस समस्या का स्थाई समाधान होना चाहिए महावीर कौशल जुलाई अगस्त में जिस दिन भी भारी बारिश हुई उस दिन काफी ज्यादा परेशान होना पड़ा। पानी निकालने का स्थाई व्यवस्था होनी चाहिए। राकेश कुमार शुक्ला
