प्रयागराज। विद्यार्थियों और अभिभावकों की मांग को देखते हुए अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 15 सितंबर, 2025 तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 30 अगस्त, 2025 निर्धारित की गई थी। आवेदन करते समय ध्यान रहे कि फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियां भरना अनिवार्य है। छात्रवृत्ति के लिए लिखित परीक्षा 88 शहरों के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित कराई जाएगी। विद्यार्थी अपनी सुविधानुसार किसी भी शहर का चयन कर सकते हैं।परीक्षा केंद्र की सूचना ई-मेल द्वारा भेजे जाने वाले एडमिट कार्ड में दी जाएगी। इसलिए हर आवेदक की ई-मेल आईडी होनाअनिवार्य है। इस वर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में नौवीं और दसवीं के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यालयों में पढ़ने वाले 23 विद्यार्थियों के लिए 50-50 हजार रुपये और 11वीं और 12वीं के 23 विद्यार्थियों को 75-75 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए प्रादेशिक शिक्षा बोर्ड के नौवीं से 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले वही विद्यार्थी पात्र हैं, जिन्होंने पिछली वार्षिक परीक्षा में न्यूनतम 60 फीसदी अंक प्राप्त किए और जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय दो लाख रुपये से कम हो। आठवीं में पढ़ने वाले और बारहवी उत्तीर्ण कर चुके विद्यार्थी आवेदन करने के लिए पात्र नहीं हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। 2024 में आयोजित की गई इस छात्रवृत्ति परीक्षा में एक लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए थे और उनमें से सफल 46 विद्यार्थियों के बीच छात्रवृत्ति के रूप में 28.8 लाख रुपये वितरित किए गए थे।आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में फोटो, पिछली कक्षा की मार्कशीट, आवासीय पते का प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे। अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज एक एमबी से अधिक न हों अन्यथा आवेदन अस्वीकार कर दिया जाएगा।पिछली बार की तरह ही इस बार भी दो दृष्टिहीन विद्यार्थियों को विशेष छात्रवृत्तियां दी जाएंगी। ऐसे लाने की छूट दी गई है, जो छात्र से नीचे की कक्षा विद्यार्थियों को परीक्षा में अपने साथ एक सहायक का होना चाहिए। सहायक को अपने स्कूल का आई कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।एक मोबाइल नंबर, एक आवेदन : विद्यार्थी फॉर्म भरतेसमय इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही फॉर्म भरा जा सकता है। एक से अधिक फॉर्म भरने पर आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए एक मोबाइल नंबर से केवल एक ही फॉर्म भरें।
