HomeUncategorizedपिछले साल के मुकाबले 606 करोड़ रूपये ज्यादा अगस्त खजाने में आए...

पिछले साल के मुकाबले 606 करोड़ रूपये ज्यादा अगस्त खजाने में आए 16575 करोड़

लखनऊ। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि इस वित्त वर्ष के अगस्त माह में 16575.70 करोड़ का राजस्व मिला, जबकि पिछले वित्तीय वर्ष में 15969.65 करोड़ का राजस्व मिला था। इस प्रकार पिछली अगस्त की तुलना में 606.05 करोड़ राजस्व अधिक मिला। अप्रैल से अगस्त तक सरकार को 89427.87 करोड़ का राजस्व मिला जो लक्ष्य का करीब 75 फीसदी है।वित्त मंत्री ने बताया कि अगस्त में जीएसटी में 6611.59 करोड़ का राजस्व मिला। जबकि गत वर्ष अगस्त में 6228.82 करोड़ मिले थे। वैट के अन्तर्गत 2659.95 करोड़ मिले जबकि गत वर्ष अगस्त में 2659.47 करोड़ मिले थे। इस प्रकार राज्य कर को पिछले अगस्त की तुलना में इस बार 383.25 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। खन्ना ने बताया कि आबकारी मद में अगस्त में 3754.43 करोड़ का राजस्व मिला जबकि गत वर्ष अगस्त में 3580.51 करोड़ आए थे। स्टाम्प तथा निबंधन के अन्तर्गत अगस्त में राजस्व प्राप्ति 2538.00 करोड़ रही जबकि गत वर्ष माह अगस्त में 2477.38 करोड़ आए थे। परिवहन के अन्तर्गत 786.87 करोड़ आए है जबकि गत वर्ष अगस्त में 775.11 करोड़ प्राप्त हुए थे। खनन के अन्तर्गत 224.86 करोड़ आए जबकि गत वर्ष 248.36 करोड़ का राजस्व मिला था।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments