Homeसमाजसड़के बनी दरिया, मेट्रो ट्रेन सेवा ठप,समय से 2 दिन पहले ही...

सड़के बनी दरिया, मेट्रो ट्रेन सेवा ठप,समय से 2 दिन पहले ही दुर्गा पूजा की छुट्टियां घोषित।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात हुई भूसलाधार बारिश में 10 लोगों की मौत हो गई। सड़कें दरिया में बदल गईं, मेरो व रेल सेवा बाधित हो गई और 30 से अधिक उड़ानें भी रद्द हुई।

 

कई जगह घरों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। सड़कों पर कारें और अन्य वाहन बहते नजर आए। गंभीर हालात को देखते हुए राज्य सरकार को समय से दो दिन पहले ही दुर्गा पूजा की छुट्टियां घोषित करनी पड़ीं। बंगाल के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच आसमान से आफत की बारिश ने सबकुछ अस्त-व्यस्त कर दिया। 10 में से नौ लोगों की मौत तो पानी में करंट फैलने से हुई। रात तक लोग घरों में कैद रहे।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments