Homeअपराधमायके में रह रही पत्नी को लेकर विवाद, दामाद ने ली सास...

मायके में रह रही पत्नी को लेकर विवाद, दामाद ने ली सास की जान

मस्जिद के पास मोहम्मद इरफान ने अपनी सास अर्शिया खातून (55) के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। पत्नी के मायके में रहने के कारण मोबाइल फोन पर आरोपी इरफान और अर्शिया के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद अर्शिया गैस सिलिंडर भरवाने जा रही थीं, इसी दौरान आरोपी दामाद ने उन्हें गोली मार दी। करेली थाना पुलिस ने बेटे इरशाद की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की है।

 

अर्शिया की बेटी चांद बीबी ने बताया कि उसका पत्ति इरफान उससे देहव्यापार कराना चाह रहा था जिसका वह लगातार विरोध करती रही। इसी वजह से वह मायके आकर मां के साथ रहने लगी। मां को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने साथ दिया और अपने पास रहने दिया। उन्होंने ससुराल जाने से मना कर दिया था। कहा कि इरफान से इस बारे में बात कर लूंगी। इसी बात को लेकर पति से अक्सर विवाद होता था लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि पति मां की जान ले लेगा।

 

अकबरपुर पुरानी मस्जिद के पास अर्शिया खातून किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रहती थीं। उनकी तीन बेटियां चांद बीबी, फरजाना, रिजवाना और चार बेटे नौशाद, मुन्ना, इरशाद व दिलशाद हैं। वेल्डिंग का काम करने वाले मोहम्मद इरफान का करीब दस साल पहले चांद बीबी से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों की एक बेटी व एक बेटा है। पति से विवाद के बाद चांद बीबी पिछले कई महीनों से अपनी मां के घर पर रह रही थी। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे अर्शिया गैस सिलिंडर भरवाने जा रही थीं। वह घर से कुछ दूरी पर पहुंची थीं तभी इरफान आ गया और पत्नी को अपने साथ घर ले जाने के लिए अर्शिया से विवाद शुरू कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि इरफान ने अर्शिया के सिर पर गोली मार दी और फरार हो गया।

 

दोपहर करीब तीन बजे गोली चलने से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शी अफरोज ने बताया कि वह किसी काम से जा रहे थे तभी घर के बाहर महिला दौड़ती हुई आई और पीछे से आरोपी ने उसे गोली मार दी। महिला के हाथ में एक सिलिंडर था। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। महिला सड़क पर करीब आधे घंटे तक पड़ी रही। किसी ने उसे उठाने की हिम्मत नहीं जुटाई। पुलिस मौके पर आई तो आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया।

डीसीपी मनीष शांडिल्य, एसीपी राजकुमार मीणा, करेली थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद आसपास के लोगों की मदद से अर्शिया को कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया । शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा ।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments