Homeदुनियामन की बात में पीएम मोदी का संदेश: ऑपरेशन ‘सिंदूर’ बना राष्ट्रीय...

मन की बात में पीएम मोदी का संदेश: ऑपरेशन ‘सिंदूर’ बना राष्ट्रीय गर्व का प्रतीक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2025 भारत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धियों का वर्ष रहा है। उन्होंने ऑपरेशनः सिंदूर का उल्लेख करते हुए कहा कि यह हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक बन गया और इसने दुनिया को दिखाया है कि देश अपनी सुरक्षा से समझौता नहीं करता है। प्रधानमंत्री ने रविवार को इस साल के आखिरी मन की बात कार्यक्रम में कहा कि गुजरते वर्ष ने हर जगह अपना प्रभाव छोड़ा, चाहे राष्ट्रीय सुरक्षा की बात हो या फिर वैज्ञानिक नवोन्मेष।

 

पीएम मोदी ने कहा, कुछ दिनों में साल 2026 दस्तक देने वाला है और इस गुजरते साल ने हमें ऐसे कई पल दिए जिन पर हर भारतीय को गर्व हुआ। ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि देश के कोने-कोने से मां भारती के प्रति प्रेम और समर्पण की तस्वीरें सामने आई। लोगों ने अपने अपने तरीके से अपने गर्व जताया। यही जज्बा भी देखने को मिला, जब वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे हुए। उन्होंने कहा, मैंने आपसे आग्रह किया था कि हैशटैग वंदे मातरम् 150 के साथ अपने संदेश और सुझाव भेजें। देशवासियों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि विज्ञान एवं अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी भारत ने बड़ी छलांग लगाई और शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय बने, जो अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि भारत से उम्मीद की सबसे बड़ी वजह है, हमारी युवा शक्ति। विज्ञान के क्षेत्र में हमारी उपलब्धियों, नए-नए नवोन्मेष,प्रौद्योगिकी का विस्तार इनसे दुनियाभर के देश बहुत प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और वन्य जीवों की सुरक्षा से जुड़े कई प्रयास भी 2025 की पहचान बने। भारत में चीतों की संख्या भी अब 30 से ज्यादा हो गई है ।

 

नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ेंगे ।आज हम गर्व से कह सकते हैं 2025 ने भारत को और अधिक आत्मविश्वास दिया है। हमें प्राकृतिक आपदाएं झेलनी पड़ी, अनेक क्षेत्रों में झेलनी पड़ी। लेकिन अब देश 2026 में नई उम्मीदों, नए संकल्पों के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।

 

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments