Homeआर्थिकबचत से निवेश तक: महिलाओं के लिए ‘नारी शक्ति और समृद्धि’ कार्यक्रम

बचत से निवेश तक: महिलाओं के लिए ‘नारी शक्ति और समृद्धि’ कार्यक्रम

महिलाएं बचत के मामले में हमेशा आगे रही हैं लेकिन जागरूकता व जानकारी के अभाव में यह बचत निवेश की छलांग नहीं भर पाती है। महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनें और समझदारी भरे निवेश के प्रति जागरूक हों, इस उद्देश्य से अमर उजाला बोनस और केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड की ओर से प्रयागराज में ‘नारी शक्ति और समृद्धि’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

 

यह आयोजन नौ जनवरी को दोपहर 2:30 बजे से सिविल लाइंस स्थित होटल रामा कॉन्टिनेंटल में होगा। पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी बतौर मुख्य अतिथि महिलाओं का मार्गदर्शन करेंगी। केनरा रोबेको म्यूचुअल फंड के वाइस प्रेसिडेंट और जोनल सेल्स हेड उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड धीरज डीन मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।

 

कार्यक्रम में महिलाओं को कमाई के साथ सुरक्षित और संतुलित निवेश के सरल व प्रभावी विकल्पों की जानकारी दी जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क है। महिलाएं बोनस की वेबसाइट पर ‘स्त्री शक्ति समृद्धि’ सेक्शन में फ्री रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके वित्तीय अधिकारों, बचत की सही आदतों और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा को लेकर जागरूक करना है।

 

बोनस का कहना है कि मौजूदा समय में निवेश के कई ऐसे नए विकल्प उपलब्ध हैं जो सुरक्षा के साथ बेहतर रिटर्न दे रहे हैं। महिलाएं निवेश के इन नए विकल्पों को समझेंगी तो यकीनन कमाई के साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की आर्थिक नींव भी मजबूत होगी।

 

महिलाओं की वित्तीय समझ बढ़ाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। वहीं, अधिक जानकारी के लिए 9839576565 पर संपर्क करें।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments