Homeप्रदेशमाघ मेला में पशुओं पर पूरी तरह प्रतिबंध, दो शेल्टर और तीन...

माघ मेला में पशुओं पर पूरी तरह प्रतिबंध, दो शेल्टर और तीन टीमें तैनात

माघ मेला क्षेत्र के हर सेक्टर में भीड़ को देखते हुए नगर निगम ने माघ मेला क्षेत्र को पहली बार पशु मुक्त क्षेत्र बनाया है। इसके तहत शुक्रवार से 15 फरवरी तक जानवरों को पशुधन विभाग की ओर से बनाए गए दो शेल्टर में रखा जाएगा।

 

नगर निगम के पशुधन विकास और कल्याण अधिकारी विजय अमृत राज का कहना है कि माघ मेला के आयोजन के दौरान संपूर्ण माघ मेला क्षेत्र पशु गतिविधि मुक्त क्षेत्र रहेगा। इसके अंतर्गत संगम क्षेत्र के अलावा नैनी, झुंसी और परेड ग्राउंड का क्षेत्र शामिल हैं।

 

इन क्षेत्रों में बड़े और छोटे सभी जानवरों की गतिविधि पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि अभी से बड़े जानवरों को माघ मेला क्षेत्र से बाहर करने के लिए निगम की तरफ से अभियान चलाया जा रहा है। पशुपालकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इस अवधि में कोई भी पशु सड़कों में बाहर नहीं छोड़ा जाना चाहिए।

 

इसके लिए मेला क्षेत्र में दो शेड का निर्माण किया गया है। परेड ग्राउंड और अरैल दोनों क्षेत्रों में एक एक शेड बनाया गया है। इन शेड के अंदर छोटे जानवरों को भी रखा जाएगा। इसमें जानवरों के खाने पीने का इंतजाम किया जायेगा। बड़े पशुओं को पकड़ कर कैटल वैन के जरिए शहर में बनाए गए कांजी हाउस भेजा जाएगा |

 

एनिमल जोन प्लान को धरातल पर उतारने के लिए पशुधन विभाग ने तीन टीमों का गठन किया है। नगर निगम के पशुधन अधिकारी के मुताबिक बड़े जानवरों को इस जौन से बाहर करने के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। प्रत्येक टीम में 12 सदस्य होंगे। इसके अलावा छोटे जानवरों के लिए एक टीम का गठन किया गया है।

 

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments