उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ/एआरओ) मुख्य परीक्षा 2023 के परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। आयोग ने 12 नवंबर 2025 को प्रस्तावित परीक्षा को स्थगित करते हुए अब यह परीक्षा जनपद लखनऊ में संशोधित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित करने का निर्णय लिया है।
उप सचिव वीरेंद्र मणि त्रिपाठी ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दो फरवरी (सोमवार) को सामान्य अध्ययन (प्रारंभिक परीक्षा स्तर) की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक, सामान्य हिंदी और आलेखन समय दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक, खंड-दो (वस्तुनिष्ठ) विषय सामान्य शब्द ज्ञान और व्याकरण समय शाम 4:30 से 5 बजे तक होगी।
वहीं, तीन फरवरी को हिंदी निबंध की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक होगी। उप सचिव ने कहा कि अपरिहार्य कारणों की स्थिति में परीक्षा तिथियों में परिवर्तन किया जा सकता । अभ्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की अधिकारिता बेबसाइट पर जारी सूचनाओं पर नियमित नजर बनाए रखें ।
उप्र लोक सेवा आयोग की ओर से आयुष (आयुर्वेद) विभाग के रीडर (उपाचार्य) रोग निदान के चार पदों के लिए जनवरी के चतुर्थ सप्ताह में और आयुष (यूनानी) विभाग के प्रोफेसर (आचार्य) इल्मुल अतफाल (राजकीय यूनानी चिकित्सा महाविद्यालय) के एक पद के लिए भी जनवरी के चतुर्थ सप्ताह में साक्षात्कार होगा।
लोक सेवा आयोग के राजकीय आयुर्वेदिक मदा महाविद्यालयों में रीडर कौमार भृत्य के दो अनारक्षित पदों पर नितिन शर्मा और अंजू का चयन हुआ है। 17 अक्तूबर 2024 को जारी विज्ञापन के सापेक्ष 21 अभ्यर्थियों ने ऑफलाइन आवेदन किया था। साक्षात्कार के लिए 11 अभ्यर्थियों को सात जनवरी को बुलाया गया था जिसमें सात अभ्यर्थी उपस्थित हुए। साक्षात्कार के बाद नितिन शर्मा और अंजू को उपयुक्त पाया गया।
