Homeप्रदेशकला संगम सांस्कृतिक संध्या में लोकगीत, शास्त्रीय संगीत और नृत्य की मनमोहक...

कला संगम सांस्कृतिक संध्या में लोकगीत, शास्त्रीय संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

संस्कृति विभाग की ओर से सेक्टर-तीन में परेड ग्राउंड स्थित गंगा पंडाल में चल रहे कला संगम सांस्कृतिक संध्या के दौरान लोकगीत, शास्त्रीय संगीत, लोक नृत्य व लोक धुनों की प्रस्तुति हो रही है। देश प्रदेश के कलाकार प्रस्तुतियों से मेले में लोगों का मन मोह रहे हैं।

मंगलवार को वाराणसी के विष्णु मिश्रा ने कलाकार साथियों के साथ गायन पेश किया। लखनऊ से आए भजन गायक अग्निहोत्री बंधु ने रामचरितमानस के बालकांड में मंगलाचरण से शुरू की। इसके बाद देवताओं की स्तुति की प्रस्तुति दी।

कबीर कैफे बैंड की ओर से नीरज आर्य ने भारतीय इंडी-फोल्क और फोल्क-फ्यूजन संगीत बैंड ने एक से बढ़ कर एक गीतों की प्रस्तुतियां दीं। जौनपुर से रवींद्र सिंह ज्योति ने अवधी और भोजपुरी में कई गीतों की प्रस्तुति दी। वाराणसी से आई लोकगीत की गायिका तनु प्रियंका ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

प्रयागराज की प्रसिद्ध कथक लोक नृत्य की फनकारा वर्षा मिश्रा ने अपने साथी कलाकारों के साथ गणेश वंदना, श्रीराम चंद्र एवं गंगा अवतरण पर मनमोहक नृत्य कर दर्शकों को बांध दिया। बहराइच की दीना भारती ने अपने साथी कलाकारों के साथ अवध के लोक नृत्य को प्रस्तुत कर दर्शकों का मन जीत लिया। मंच का संचालन अमित मिश्रा ने किया। संस्कृति विभाग से नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र यादव ने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्कृति विभाग के ही राकेश वर्मा उपस्थित रहे।

 

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments