Homeअपराधएक ही कुटुंब में मिश्र, मौर्य और सिंह... प्रयागराज में करीब पौने...

एक ही कुटुंब में मिश्र, मौर्य और सिंह… प्रयागराज में करीब पौने आठ लाख मतदाताओं के सरनेम में भी गड़बड़ी पकड़ी

मतदाता सूची में पकड़ी गई नई गड़बड़ी में राम सिंह के बेटे रमेश के सरनेम में मौर्य और उनके पोते रितेश के सरनेम में मिश्रा हो गया है। ये गड़बड़ी निर्वाचन आयोग के साफ्टवेयर ने पकड़ी है, जिसे लाजिकल एरर कहा गया है। मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के दौरान तैयार की गई अनंतिम वोटर लिस्ट में नई तरह की गड़बड़ी सामने आई है। जिले में लगभग 7.75 लाख मतदाताओं के सरनेम और पिता के नामों में गड़बड़ी गई है। सबसे ज्यादा गड़बड़ी इलाहाबाद पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में पाई गई है।

लगभग 10.62 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजा जाएगा :   आयोग के निर्देश पर अब इन्हें भी नोटिस भेजा जाएगा। इन मतदाताओं को भी एक तरह से नोमैपिंग की ही श्रेणी में माना जाएगा। एसआइआर अभियान के दौरान पहले जिले में 2.87 लाख नोमैपिंग वाले वोटर्स चिन्हित हुए थे। इस तरह से अब लगभग 10.62 लाख मतदाताओं को नोटिस भेजा जाएगा। यह गड़बड़ी छह जनवरी को मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन के बाद पकड़ में आई है, जिसका उजागर सोमवार को हो सका है।

-11.56 लाख एएसडी वोटर्स हैं जनपद में, सत्यापन के बाद हटेगा सूची से नाम

-10.62 लाख अब हो गए हैं नोमैपिंग वाले वोटर जिले में, बढ़ेगा प्रशासन का काम

-1.19 लाख नोमैपिंग वोटर्स को भेजा नोटिस, अभी 9.42 लाख वोटर्स को नोटिस शेष मशक्कत के बाद साफ्टवेयर के माध्यम पकड़ी गई

इसके मुताबिक वर्ष 2003 की मतदाता सूची में जो गड़बड़ी थी, उसमें नाम, सरनेम और पिता के नाम में ज्यादा गड़बड़ी थी। उदाहरण के तौर पर राकेश कुमार सिंह के पिता का नाम अशोक मौर्य हो गया है। इसी तरह कुलदीप आदिवासी के पिता के नाम में सरनेम ही नहीं है। यही नहीं एक ही परिवार के सदस्यों के सरनेम में भी साफ्टवेयर ने गड़बड़ी पकड़ी है। जैसे, पोते, पिता और दादा के सरनेम गड़बड़ हो गए हैं। इसके चलते वर्ष 2003 और 2025 की मतदाता सूची में साफ्टवेयर मिलान (मैचिंग) नहीं कर पा रहा था। काफी मशक्कत के बाद साफ्टवेयर के माध्यम पकड़ी गई गड़बड़ी सामने आ सकी। हालांकि, प्रशासन इसे मतदाताओं की ही गलती मान रहा है। इस गड़बड़ी के पकड़ में आने से अब प्रशासन का काम और भी बढ़ गया।

लाजिकल एरर दूर करने को भेजी जाएगी नोटिस :   उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन पूजा मिश्रा का कहना है कि साफ्टवेयर के माध्यम से मतदाता सूची में पकड़े गए लाजिकल एरर को दूर करने के लिए अब इन मतदाताओं को भी नोटिस भेजा जाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। अब तेजी से नोटिस भेजने का कार्य शुरू हो जाएगा।

विधानसभा क्षेत्र – लाजिकल एरर वोटर्स

फाफामऊ – 62560

सोरांव – 75678

फूलपुर – 91746

प्रतापपुर – 68146

हंडिया – 68810

मेजा – 72491

करछना – 84649

इलाहाबाद पश्चिम – 41855

इलाहाबाद उत्तर – 118575

इलाहाबाद दक्षिण – 128529

बारा – 77572

कोरांव – 71824

 

योग – 1062435

बूथों पर आज रहेंगे बीएलओ, आप भी पहुंचें :  एसआइआर अभियान के तहत मंगलवार को सभी विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत प्रत्येक मतदेय स्थल पर बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा आलेख्य मतदाता सूची पढ़ी जाएगी। बूथों पर जाकर मतदाता अपने नाम आदि जोड़ने से लेकर कोई भी संशोधन करा सकते हैं। बीएलओ सुबह 10.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक अपने मतदेय स्थल पर आलेख्य निर्वाचक नामावली एवं पर्याप्त मात्रा में फार्म 6, 7 एवं 8 घोषणा पत्र सहित उपस्थित रहेंगे।

फार्म- 6 भरकर जमा करें :    मतदाता अपने बूथों पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। यदि किन्हीं कारणवश किसी मतदाता का नाम आलेख्य मतदाता सूची में शामिल होने से छूट गया है या ऐसे मतदाता जो एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं अथवा एक अक्टूबर 2018 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करेंगे, वे अपने बूथ लेवल अधिकारी से फार्म-6 घोषणा पत्र सहित प्राप्त करते हुए भरकर जमा कर दें, जिससे कि उनका नाम छह मार्च को प्रकाशित होने वाली फाइनल मतदाता सूची में शामिल हो सके।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments