Homeदेशप्रयागराज में शब-ए-बरात की तैयारियां पूरी, कब्रिस्तान और दरगाहें रोशनी से जगमगाईं

प्रयागराज में शब-ए-बरात की तैयारियां पूरी, कब्रिस्तान और दरगाहें रोशनी से जगमगाईं

प्रयागराज में शब ए बरात (शबेकद्र) की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शहर के सभी कब्रिस्तानों को बिजली की रोशनी और फूलों से सजाया गया है। सभी दरगाहों पर भी खास इंतजाम हैं। मस्जिद, मदरसों, दरगाहों पर पूरी रात इबादत होगी।

मुस्लिम समुदाय के लोग पुरखों को याद करेंगे। अपनों की कब्रों पर फूल चढ़ाकर फातेहा पढ़ेंगे। कब्रिस्तानों में चरागा होगा। अगरबत्ती, मोमबत्ती जलाएंगे।

कब्रों के पास बैठकर कुरआन पाक की तिलावत होगी। सूरह पढ़ी जाएंगी साथ ही मगफरित की दुआएं मांगेंगे ।घरों में भी सुबह से शबेकद्र की तैयारियां की जा रही हैं। असर की नमाज के बाद घरों में पुरखों के नाम पर फातेहा कराई जाएगी। इसके बाद सारे पकवान गरीबों में बांटे जाएंगे।

शहर के काला डांडा कब्रिस्तान, करेली, अटाला, चकिया, कसारी मसारी, अकबरपुर, बहादुरगंज, दरियाबाद, रसूलपुर आदि कब्रिस्तानों को सजा दिया गया है। यहां दुकानें भी लगी हैं।

शबेकद्र को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए हैं। मस्जिदों और कब्रिस्तानों के आसपास पुलिस की तैनाती की गई है। पुराने शहर में आरएएफ भी लगाई गई है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments