22 फरवरी को प्रयागराज के nczcc में विशेष पुस्तका विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस पुस्तक विमोचन के माध्यम इतिहास भी रचा जाएगा जिसमें 500 लोग एक साथ इस बुक का विमोचन करेंगे। बुक का नाम How to be Extraordinary है । इस बुक के माध्यम से युवाओं को यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि कैसे अपने जीवन को सफल बनाए । अपनी शैली में कैसे बदलाव लाए साथ ही चीजों के अभाव के होने का बाद भी कैसे अपने लक्ष्य को हासिल किया जाए। बुक के लेखक शिव शंकर सिंह ने आज प्रेस वार्ता करते हुए अपनी बातें रखी और बताया कि क्या कुछ खास और विशेष होने वाले है । बुक के विमोचन 22 फरवरी को nczcc में होगा इस विमोचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति संजय सिंह होंगे साथ ही कार्यक्रम में प्रथम भारतीय पैरालंपिक पदक विजेता दीपा मलिक भी रहेगी साथ ही कार्यक्रम में कई और भी गणमान्य अतिथि मौजूद रहेंगे।
