दिनांक 14 अप्रैल 2026 अखिल भारतीय पंजाब नेशनल बैंक अधिकारी संगठन, प्रयागराज इकाई द्वारा संगठन के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान चेयरमैन श्री नितेश कुमार अतुल (प्रबंधक, रिकवरी, सर्किल कार्यालय) एवं श्रीमती रचना गुप्ता (कार्यकारी सदस्य) के सम्मान में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि श्री नितेश कुमार अतुल का स्थानांतरण बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में हुआ है। आपने वर्ष 2011 में बैंक सेवा में प्रवेश किया तथा वर्ष 2018 में अधिकारी संगठन के त्रैवार्षिक चुनाव में भारी मतों से विजयी होकर संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभानी प्रारंभ की। वर्ष 2020 में आपको प्रयागराज मंडल के अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
अपने कार्यकाल के दौरान श्री नितेश कुमार अतुल जी ने बैंक एवं संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण भाव से कार्य करते हुए लगभग 300 से अधिक अधिकारियों की समस्याओं को प्रबंधन के समक्ष प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया तथा उनके समाधान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष श्री शुभान्शु पाण्डेय, सचिव श्री संदीप सिंह,वर्किंग प्रेसिडेंट श्री रजत सिन्हा, संयुक्त सचिव श्री आशुतोष प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष श्री रुद्र प्रताप सिंह, उप-कोषाध्यक्ष श्री लवकुश शुक्ला सहित कार्यकारिणी सदस्यगण श्री आर.के. सिंह, श्री दीपक सोनी, श्री शाह अहमद, श्री वीर विक्रम, श्री हर्षवर्धन, श्री श्रीश आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री नितेश कुमार अतुल के संगठन के प्रति किए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं नए कार्यस्थल पर सफल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
नीतीश सोनी ब्यूरो प्रयागराज
