Homeराष्ट्रीयअमीर घराने की लड़कियों से शादी कर,कुछ अभिनेता बन गए करोड़ पति

अमीर घराने की लड़कियों से शादी कर,कुछ अभिनेता बन गए करोड़ पति

जैसा के आप सभी जानते है के बॉलीवुड एक्टर –एक्ट्रेसेज के लाइफ में हुई छोटी से छोटी घटना भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगती है| आज हम एक ऐसी ही खबर से आपको रूबरू कराने जा रहे हैं | आज हम आपको उन एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जो खुद काफी नाम वाले है पर उनकी शादी जिन घरानों में हुई है उसके बाद उनकी लाइफस्टाइल पहले से अच्छी और बेहतर हो गयी है|और साथ ही उन घरानों के साथ नाम जुड़ने की वजह से शान-शौकत और नाम में चार चाँद लग गये हैं| तो चलिए हम आपको बताते है उन एक्टर्स के बारे में जिन्होंने बड़े घरानों में शादी करके नाम को और बढ़ा लिया|

एक्टर अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना के बॉलीवुड करियर की बात करे तो वो भले ही उतना अच्छा नही रहा लेकिन उनके पिता राजेश खन्ना के बारे में ऐसा कहना गलत होगा| राजेश खन्ना बॉलीवुड के लेजेंड थे| कोई शक नही अक्षय भी अपने दौर के बहुत बड़े एक्टर है लेकिन ट्विंकल खन्ना के साथ नाम जुड़ने से उनका नाम को काफी हद तक और बढ़ गया|

धनुष और ऐश्वर्या
साउथ की मूवी इंडस्ट्री में सबसे बड़े एक्टर का दर्जा पाने वाले रजनीकांत की बेटी है ऐश्वर्या| ऐसे में जाने माने साउथ एक्टर धनुष ने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से शादी की| धनुष ने सबसे पहली बॉलीवुड फिल्म ”रांझना’” से करियर की शुरुआत की| साथ ही “कोलावेरी डी” सोंग से भी उन्हें काफी सफलता हासिल हुई|

कुणाल कपूर और नैना कपूर
कुणाल कपूर की बात करें तो इन्हें बॉलीवुड फिल्मों में कम ही देखा गया है| लेकिन उन्होंने जिस एक्टर की बेटी से बात की है उसका नाम बताने की जरूरत नही| जी हाँ उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन जी की बेटी नैना बच्चन से वर्ष 2015 में शादी की थी से शादी की थी|

शर्मन जोशी और प्रेरणा चोपड़ा जोशी
स्क्रीन पर विलेन का किरदार निभाने के लिए प्रेम चोपड़ा जाने जाते है| पर बहुत कम लोगों को ही इस बात का पता है के फेमस एक्टर शर्मन जोशी सिनेमा जगत के ही प्रेम चोपड़ा के दामाद भी हैं| साल 2000 में ही शर्मन ने प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा से शादी की थी| बॉलीवुड फिल्मो के साथ-साथ शर्मन टीवी शो में भी काम कर चुके हैं।

कुणाल खेमू और सोहा अली खान
एक्ट्रेस सोहा अली खान से एक्टर कुणाल खेमू ने साल 2014 में शादी की थी जिसके बाद दोनों साथ में हैं| उनकी माँ शर्मीला टैगोर काफी जाने मानी हस्ती रह चुकी हैं| अभी कुछ ही वक्त पहले यह कपल पेरेंट्स बन गये है | अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर ये अपनी क्यूट बेटी की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं |

अजय देवगन और काजोल देवगन
ये जोड़ी बॉलीवुड की काफी जानी मानी जोड़ी है जिसमे दोनों ही की पॉपुलैरिटी लगभग बराबर ही है| अजय देवगन और काजोल कई मूवीज में साथ नजर आ चुके हैं| और साल 1999 में दोनों ने शादी कर ली| बता दे के काजोल फेमस एक्ट्रेस तनुजा की बेटी हैं और उनके पिता शोमू भी अपने वक्त के मशहूर डायरेक्टर रह चुके थे।

समीक्षा सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments