राजापुर व्यापार मंडल गठन संजय गुप्ता अध्यक्ष , कृष्णा बने महामंत्री
प्रयागराज – प्रयाग व्यापार मंडल की राजापुर इकाई का गठन मंगलवार को राजापुर स्थित डायमंड गेस्ट हाउस मे एक सादे कार्यक्रम में सम्पन्न हुआ , जिसमे सर्वसम्मति से राजापुर व्यापार मंडल का संरक्षक रामचन्द्र गुप्ता व रमाशंकर केसरवानी , अध्यक्ष संजय गुप्ता , महामंत्री कृष्णा केसरवानी ,कोषाध्यक्ष राहुल वर्मा , उपाध्यक्ष बब्लू वर्मा व संजीव गुप्ता , सचिव रोहित केसरवानी , मंत्री संजीव केसरवानी , विधि सलाहकार विन्देश्वरी प्रसाद गुप्ता को मनोनीत किया गया ,
सभी पदाधिकारियों की घोषणा अध्यक्ष विजय अरोड़ा ने की व जिला अध्यक्ष मोहम्मद कादिर ने सभी मनोनयन पत्र देकर मनोनित किया , कार्यक्रम की अध्यक्षता रामचन्द्र गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रयाग व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय अरोड़ा , जिलाध्यक्ष मो० कादिर , सिविल लाइन व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील खरबंदा ,महामंत्री शिवशंकर सिंह , जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र खेड़ा मान्टू ,हिमांशु निक्की केसरवानी , जिला सर्राफा के अध्यक्ष दिनेश सिंह , चौक युवा अध्यक्ष मो० आमिर , ज्ञान चन्द गुप्ता ,रविन्द्र केसरवानी ,आदित्य नरायण ,समेत बड़ी संख्या में व्यापारियों की उपस्थिति में राजापुर व्यापार मंडल गठन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ अध्यक्ष मनोनीत होने पर संजय गुप्ता ने सभी को धन्यवाद देते अपना आभार व्यक्त किया व कहा कि राजापुर व्यापार मंडल के गठन के लिए काफी समय से प्रयासरत रहे आज जाकर यह सफल हो पाया , उन्होंने सभी व्यापरियों आश्वासत किया कि क्षेत्र के सभी व्यापारियों हर सुख दुख में कंधा से कंधा मिलाकर 24 घंटे उनकी सेवा में तत्पर रहने का भरोसा जताया ,
उन्होंने राजापुर क्षेत्र के सभी व्यापारियों संगठित कर पूरे राजापुर क्षेत्र में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा व व्यापारियों संगठित करके जल्द ही व्यापार मंडल का विस्तार किया जायेगा व्यापार मंडल नवनिर्वाचित पदाधिकारी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी किया जायेगा । उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी हिमांशु निक्की केसरवानी ने दिया ।
नीतेश सोनी


