Homeप्रदेशमिशन शक्ति के अंतर्गत माह जनवरी - फरवरी, 2021 में जनपद. ब्लॉक...

मिशन शक्ति के अंतर्गत माह जनवरी – फरवरी, 2021 में जनपद. ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर की जाने वाली गतिविधियां निर्धारित

मिशन शक्ति के अंतर्गत माह जनवरी – फरवरी, 2021 में जनपद. ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर की जाने वाली गतिविधियां निर्धारित

05 जनवरी 2021 लखनऊ

निदेशक, महिला कल्याण श्री मनोज कुमार राय ने बताया कि मिशन शक्ति के अंतर्गत माह जनवरी – फरवरी, 2021 में जनपद. ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर की जाने वाली गतिविधियां निर्धारित की गई है। जिसमे 5-15 जनवरी 2021 तक रोज़गार रोज़गारपरक प्रशिक्षण से जोड़े जाने वाले किशोर-किशोरियों तथा महिलाओं का चिन्हांकन, जैन्डर चैंपिटान्स तथा मेधावी छात्राओं की पहचान, पुलिस फैस्लीटेशन आफीसर की नियुक्ति / नामांकन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 5-15 फरवरी 2021 को 100-100 किशोर-किशोरियों तथा महिलाओं को रोजगार तथा रोजगारपरक प्रशिक्षण से जोड़ा जायेगा। 11 जनवरी को पी0
सी0पी0एन0डी0टी0 अधिनियम पर ऑनलाइन अभिमुरवीकरण किया जाएगा।

श्री राय ने बताया कि 12 जनवरी को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम पर ऑनलाइन अभिमुखीकरण किया जाएगा। 13 जनवरी को कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम पर ऑनलाइन अभिमुखीकरण, 15 जनवरी दहेज प्रतिषेध अधिनियम पर ऑनलाइन अभिमुखीकरण 16 जनवरी घरेलू हिंसा अधिनियम पर ऑनलाइन अभिमुखीकरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 18 से 20 जनवरी के मध्य सुविधानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल संरक्षण समिति, बाल विवाह टास्क फोर्स तथा वन स्टॉप टास्क फोर्स की संयुक्त समीक्षा बैठक की जायेगी। 21 जनवरी को जेन्डर चैम्पियन्स् तथा मेधावी छात्राओं का सम्मान किया जायेगा। 22 जनवरी को कन्या जन्मोत्सव मनाया जायेगा।
23 जनवरी को वन स्टॉप केन्द्रों का उद्घाटन तथा पुलिस फैस्लीटेशन ऑफीसर का सम्मान, किया जायेगा। ’24 जनवरी को नाटिका’ (मेगा इवेन्ट) तथा बाल विवाह – राज्य स्तरीय कार्ययोजना का विमोचन भी किया जाएगा। 25 जनवरी 2021 को मुख्य स्थानों पर डिजिटल/एनालॉग गुइडा-गुइडी बोर्ड की स्थापना की जायेगी। 26 जनवरी को बालिकाओं/जेन्डर चैम्पियन महिलाओं द्वारा झंडारोहण किया जाएगा।

श्री राय ने बताया कि 27 जनवरी से 13 फरवरी तक जनजागरूकता
15 फरवरी को प्रशासन की पाठशाला , 18 फरवरी को खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन तथा पुरुस्कार वितरण, 24 फरवरी को हक की बात जिलाधिकारी के साथ तथा 25 फरवरी को जिला बाल संरक्षण समिति बैठक की जाएगी।

निदेशक महिला कल्याण ने मिशन शक्ति के अंतर्गत माह जनवरी – फरवरी, 2021 में जनपद. ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर की जाने वाली गतिविधियां को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सभी जिला प्रोबेशन अधिकारी महिला कल्याण और जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास पुष्टाहार विभाग को निर्देशित किया है।

संपर्क सूत्र धर्मवीर खरे, 8737008603

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments