स्वामी विवेकानंद जी के लिए भारत की मिट्टी ही स्वर्ग थी( राजेश केसरवानी)
==================
11 जनवरी 2021 प्रयागराज, जनहित संघर्ष समिति के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती की पूर्व संध्या पर सामान्य ज्ञान एवं कला प्रतियोगिता का आयोजन जायसवाल धर्मशाला कटघर मुट्ठीगंज में आयोजित की गई।

इस अवसर पर भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी श्री राजेश केसरवानी जी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा उनके लिए भारत की मिट्टी ही स्वर्ग थी भारत का दर्द उनका दर्द था भारत की पीड़ा उनकी पीड़ा थी भारत की संस्कृति उनकी आत्मा थी और आगे कहा कि स्वामी विवेकानंद नौजवानों के आदर्श हैं

उन्होंने इस देश की दिशा और दशा को सुधारने के लिए देश के नौजवानों को आर्थिक सामाजिक धार्मिक सांस्कृतिक एवं राजनैतिक रूप से शक्तिशाली बनाने के लिए प्रेरित किया और आगे कहा कि आगे आने वाली पीढ़ी को स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों पर चलने के लिए हम सभी को उनके विचारों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करना है तभी जाकर हम इस आधुनिक समय में देश के नौजवानों को सही रास्ता प्रदान कर सकते हैं निश्चित रूप से इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारे बच्चे स्वामी विवेकानंद जी से एवं उनके विचारों से प्रभावित होंगे।

कार्यक्रम के संयोजक श्री अभिलाष केसरवानी जी रहे
एवं संचालन शिवांश भार्गव जी ने किया
कार्यक्रम में दर्जनों बच्चों ने निबंध एवं कला प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी निभाई जिनका परिणाम गणतंत्र दिवस पर घोषित किया जाएगा
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज सेविका श्रीमती निधि जायसवाल रश्मि जायसवाल कुलदीप चौरसिया विकास चौरसिया नमित केसरवानी सुमित केसरवानी अजय अग्रहरि एवं प्रतियोगिता में शामिल हुए दर्जनों बच्चे उपस्थित रहे।
खबर नीतेश सोनी
