*उद्धव सरकार ने घटाई बीजेपी नेताओं की सुरक्षा, बीजेपी ने कहा बदले की राजनीति कर रही है सरकार*
महाराष्ट्र में उद्धव सरकार ने वीवीआईपी नेताओं की सुरक्षा में कटौती कर दी है, पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले, महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे शामिल है। इनके अलावा बीजेपी महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल औऱ पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे की भी सुरक्षा में कटौती कर दी गई है। इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए यूपी के पूर्व राज्यपाल राम नाईक और वरिष्ठ भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार की सुरक्षा भी वापस ले ली गई है। कई नेताओं की सुरक्षा घटाने के अलावा महाराष्ट्र सरकार ने कई नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई भी है। इनमें कांग्रेस नेता शत्रुघ्न सिन्हा उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और युवा सेना के सचिव वरुण सरदेसाई शामिल है।
महाराष्ट्र में नेताओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुए बदलाव को लेकर अब भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रतिक्रिया भी आई है। महाराष्ट्र भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने महा विकास अघाड़ी पर बदले की राजनीति का आरोप लगाया है।
समाचार एजेंसी PTI से बातचीत में कहा कि ये फैसला दर्शाता है कि महाराष्ट्र सरकार किस मानसिकता के साथ काम कर रही है और यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
इस पूरे मामले में प्रदेश के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि नेताओं की सुरक्षा में कटौती का फैसला सोच समझकर लिया गया है। उन्होंने कहा कि नेताओ को मिली सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करने के लिए पांच वरिष्ठ अधिकारियों की एक कमेटी बनाई गई थी। इस कमेटी ने नेताओ के ऊपर हमले को लेकर समीक्षा की है उसके बाद ये निर्णय लिया गया है। इसमें किसी भी प्रकार की राजनीति नही की जा रही है। बता दें कि अधिसूचना के अनुसार अब देवेन्द्र फडणवीस को “Z Plus” श्रेणी के बजाय एस्कॉर्ट के साथ “Y Plus” श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी यूपी के पूर्व राज्यपाल राम नाईक को “Y Plus” की जगह “Y” श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी वही मनसे प्रमुख राज ठाकरे को “Z” श्रेणी की सुरक्षा हटाकर एस्कॉर्ट के साथ “Y Plus” श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।
*रिपोर्ट- वैभव सिंह*
