*मीरापुर के हरी मंदिर पंजाबी सभा में मनाया गया लोहड़ी का त्योहार *
आज दिनांक 13/01/2021 को मीरापुर के हरी मंदिर पंजाबी सभा में लोहड़ी का त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अथिति नगर के प्रख्यात सर्जन डॉक्टर ए०के० कालरा जी रहें । पारम्परिक तरीक़े से डॉक्टर कालरा जी ने लकड़ी के कुंडे में लोहरि की आग लगाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया । सभी लोगों ने लोहड़ी को आग लगाई व मक्का , मोमफलि , रेवड़ी , तिल इत्यादि को आग में डालकर उसके उपरांत लोहड़ी के चारों तरफ़ चक्कर काटकर पूजा का कार्यक्रम किया । सभी लोगों ने लोहड़ी की आग के चक्कर काटकर ढोल पर भांगड़ा व गिद्दा डांस करकें पर्व का आनंद लिया व एक दूसरे को बधाई दी ।

मुख्य अथिति डॉक्टर कालरा जी ने कहा की लोहड़ी का त्योहार पंजाबी समाज का एक मुख्य व पारम्परिक पर्व हैं । यह पर्व क़िसानो की फसल से जूड़ा हुआ पर्व हैं । इस पर्व को पूरे देश में अलग-अलग नाम से व अलग अलग रूप में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के अध्यक्ष विजय अरोरा , महामंत्री रमेश खन्ना , कोषाध्यक्ष नरेश कुंद्रा , राजे चावला , महेंद्र अरोरा , अनिल भगत , यशपाल सोनी , रौशन लाल अरोरा , पंकज निझावन , सतीश अरोरा , हरीश अरोरा , परवेश अरोरा , गुरुचरण अरोरा चन्नी , प्रांशु चावला , अजय खुराना , आलोक ठकराल , रोहित अरोरा , अमरजीत मल्होत्रा , अरुण सिक्का , अजय भगत , मिंटू चड्ढा , विवेक अरोरा , अर्जुन महेंद्रू , मनोज नागिया , मंगद मल्होत्रा , गुलशन गुलाटी , त्रिलोकि अरोरा , सोनू चावला , सौरभ मेहता , छेत्री पार्षद साहिल अरोरा , समस्त महिला मंडली व बच्चे मौजूद रहें ।
खबर नीतेश सोनी
