Homeदुनियाप्रयागराज में फूटा Corona का बम

प्रयागराज में फूटा Corona का बम

 

प्रयागराज में फूटा Corona का बम

प्रयागराज देश में कोरोना की दूसरी लहर अत्यंत ही भयावह स्थिति उत्पन्न कर रही हैं और रोज लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती चली जा रही है इसी क्रम में प्रयागराज में कल कोरोना के दूसरे लहर का सबसे भयावह दिन गुजरा और शहर में 1084 कोरोना के मरीजों की पुष्टि हुई है जिसमें 3 लोगों की मृत्यु हुई है इसके चलते पुलिस प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है और बिना मार्क्स शहर में निकलना अब प्रतिबंधित कर दिया गया है ।

जिसके चलते जिले के कप्तान एवं पुलिस महानिरीक्षक अपने पूरे दलबल के साथ शहर के विभिन्न हिस्सों में चेकिंग करते हुए बिना मार्क्स के निकले लोगों की चालान काटा एवं लोगों को मार्क्स पहने के लिए उद्घोषणा करते हुए पाए गए।


शहर में लगातार बढ़ते जा रहे कारोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए जहां एक ओर प्रशासनिक अमला लगा हुआ है एवं जागरूकता के लिए जगह जगह पर उद्घोषणा कर रहे है वही इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा भी सख्त रुख अपनाते हुए सौ फ़ीसदी मार्क्स का इस्तेमाल करने के लिए लोगों को प्रेरित करने की बात कही जा रही है।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के द्वारा 100 फ़ीसदी मार्क्स और सबको वैक्सीनेशन करने की हिदायत सार्वजनिक रूप से करने के लिए प्रशासन को निर्देशन दिया है अब देखना यह है कि corona की बढ़ती इस लहर पर प्रशासन किस तरह काबू पाता है क्योंकि जहां एक ओर लॉकडाउन आम जनता पर बहुत बड़ा बोझ साबित होगा वहीं दूसरी ओर कोरोना से मौत परिवार की हानि होगी।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments