आज से प्रयागराज में भी नाइट कर्फ्यू ,आज रात 10 बजे के बाद लागू हो जाएंगी पाबंदियां।

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार बेकाबू हो गई है और नई लहर सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आई है. यूपी में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज और कानपुर में गुरुवार रात से नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी गई है। इस दौरान केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही छूट होगी।

प्रयागराज के जिलाधिकारी के अनुसार 8 अप्रैल से रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक कर्फ्यू लागू रहेगा। फिलहाल 20 अप्रैल की सुबह 8 बजे तक के लिए इसे लागू किया जा रहा है।

खबर नीतेश सोनी

