मंडियों से ठेले पर आते ही 2 से 3 गुना तक महंगी हो जा रही है सब्जियां

शहर की थोक मंडियों में इन दिनों हरी सब्जियों की आवक बढ़ गई है लेकिन बिचौलियों की वजह से इसका लाभ आम उपभोक्ताओं को नहीं मिल पा रहा है.। थोक भाव से फुटकर में सब्जियां 2 से 3 गुना ज्यादा दाम में बिक रही है। टमाटर की बात करें तो थोक में इसका रेट 5 से 8 रुपए किलो है लेकिन वही फुटकर में इसका दाम 25 से ₹30 किलो हो गया है।

थोक मंडी में वर्तमान समय सीजनल सब्जियों की आवक बढ़ गई है। मुंडेरा थोक मंडी में सब्जियों का भाव सस्ता है लेकिन फुटकर मंडी में ठेले पर आते ही सब्जी के दाम दो से 3 गुना दाम पर उसकी बिक्री हो रही है। टमाटर थोक मंडी में काफी सस्ता है लेकिन फुटकर में इसका दाम काफी बढ़ गया है।
यही हाल भिंडी का है मुंडेरा मंडी में भिंडी का रेट 12 से ₹18 किलो रहा लेकिन फुटकर में भिंडी 45 से ₹50 किलो बेची गई.। शिमला मिर्च भी थोक में 25 से ₹30 किलो है जबकि फुटकर मंडी में आते-आते इसका भाव 70 से ₹80 किलो हो जा रहा है। यही स्थिति फलों की भी बनी हुई है इस समय संतरा, सेब की बाजार में काफी डिमांड है। मंडी में 50 से ₹70 किलो में दिखने वाला संतरा फुटकर में ₹120 किलो तक फल विक्रेता बेच रहे हैं।
इसी तरह फुटकर में अच्छी क्वालिटी का सेव ₹220 से ₹250 किलो में है जबकि सामान्य सेव का दाम ₹150 किलो तक है। वही कोरोना संक्रमण की वजह से कीवी फल की भी बाजार में डिमांड बढ़ गई है इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इसका प्रयोग लोग कर रहे हैं।
अप्रैल महीने के पहले सप्ताह में कीवी का दाम अधिकतम ₹300 किलो था जो अब ₹600 किलो हो गया है आपको बता दें कि कीवी भी एक विदेशी फल है और प्रयागराज में दिल्ली, मुंबई की थोक मंडी से इसे मंगवाया जाता है।
Samiksha

