कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में फेफड़ों में फाइब्रोसिस बढ़ने तथा नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद आरटी पीसीआर या ट्रूनोट जांच में मरीज को फिर को फ़िर Covid पॉजिटिव पाया जा रहा है।
लेकिन यह स्थिति डरने की नहीं बल्कि डटकर मुकाबला करने की है। आत्म बल बढ़ाएं, पौष्टिक आहार और विशेषज्ञ की सलाह पर दवाइयां ले। फेफड़े संक्रमण मुक्त हो जाएंगे।
गंभीर मरीज 2 सप्ताह में स्वस्थ हो रहे है। टीवी, छाती और फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशुतोष गुप्ता के मुताबिक कोविड संक्रमित के इलाज के दौरान ऐसे कई मामले सामने आए जिनमें नेगेटिव रिपोर्ट वाले मरीज की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
ऐसा वायरल लोड ज्यादा होने के कारण हो जाता है। कोरोना संक्रमित के फेफड़ों में फाइब्रोसिस के हटने में दो से 6 सप्ताह तक का समय लगता है। एक्सरसाइज और दवाओं के प्रभाव से ऑक्सीजन का स्तर भी सुधर जाता है।
कई मामलों में दोबारा Covid रिपोर्ट आने पर लोग घबरा जाते हैं जबकि ऐसे समय में साहस से इलाज कराने की जरूरत है।

Samiksha
