Homeप्रदेशसबसे ज्यादा युवाओं के टीकाकरण करने वाला पहला राज्य बना यूपी

सबसे ज्यादा युवाओं के टीकाकरण करने वाला पहला राज्य बना यूपी

सबसे ज्यादा युवाओं के टीकाकरण करने वाला पहला राज्य बना यूपी

प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग के टीकाकरण का आंकड़ा 50 . 70लाख पहुंच गया है ।इसके साथ ही युवाओं को सबसे तेज और सबसे अधिक टीका लगाने वाला यूपी देश का पहला राज्य बन गया है।
18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को कोरोना सुरक्षा कवर देने के लिए सीएम योगी ने प्रदेश में मुफ्त वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया था। मिशन जून के तहत शुरू हुए इस विशेष वैक्सीनेशन अभियान का सीएम योगी और रफ्तार देने की तैयारी में है। आला अधिकारियों के साथ बैठक में सीएम योगी ने प्रतिदिन 4 लाख वैक्सीनेशन के आंकड़े को अगले दो-तीन दिन के भीतर 5 से 6लाख तक करने का निर्देश दिया है ।जबकि जुलाई तक दैनिक खुराक क्षमता को बढ़ाकर 10 से 12 लाख करने का लक्ष्य दिया है।

नए लक्ष्य को पूरा करने के लिए सीएम योगी ने नर्सिंग छात्रों को प्रशिक्षण देकर वैक्सीनेशन अभियान से जोड़ने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं ।सीएम ने मिशन जून समाप्त होने के साथ ही अगले 3 महीनों में 1 दिन में 10लाख डोज के साथ 10 करोड़ लोगों को सुरक्षा कवर देने का लक्ष्य तेज करने के निर्देश दिए। जून के शुरू के 9 दिनों में वैक्सीन की 33 लाख डोज लगा दी गई है।

Samiksha

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments