हफ्ते भर धूप छांव के बीच होती रहेगी बारिश और बूंदाबांदी भी
मानसून एक्सप्रेस की रफ्तार में रविवार को हवाओं की सुस्ती ने दोपहर तक ब्रेक लगाया। करीब 2:00 बजे पछुआ हवाओं का जोर मिला तो बरसा बादल करीब 30 मिनट की तेज बारिश से हर तरफ पानी ही पानी हो गया।
अधिकतर स्थानों पर जलभराव हुआ लेकिन पानी 1 घंटे में ही निकल गया। शाम को उमस ने घेर लिया। मौसमी विज्ञानी प्रोफेसर एच एन मिश्रा के मुताबिक सप्ताह भर धूप छांव के बीच बारिश का यह क्रम बना रहेगा ।धूप निकली तो बूंदाबांदी भी हो सकती है लेकिन बरसात तेज होगी। दोपहर बाद बारिश के दौरान बाहर निकले लोग भीगते ही घर पहुंचे या फिर जो जहां था वह वहीं रुका रहा।
बारिश रुकी तो जलभराव रास्ते का रोड़ा बन गया। प्रयागराज का निरंजन डॉट का पुल हो या क्रास्थवेट रोड हो ,रामबाग हो ,बाई का बाग हो या अलोपी बाग हो कई मोहल्लों में जलभराव हुआ पर कुछ देर बाद पानी निकल गया। वही मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर एच एन मिश्रा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से मानसूनी हवाओं की सक्रियता बनी है। इसका प्रसार बढ़ रहा है सोमवार को बादल छाए रहेंगे।
Samiksha
