Homeराष्ट्रीयजबरन धर्मांतरण करवाने वालों का यूपी एटीएस ने किया पर्दाफाश,...

जबरन धर्मांतरण करवाने वालों का यूपी एटीएस ने किया पर्दाफाश, अब तक हजारों लोगों का करवा चुके हैं जबरन धर्मांतरण

जबरन धर्मांतरण करवाने वालों का पुलिस ने किया पर्दाफाश उत्तर प्रदेश एटीएस के द्वारा दिल्ली के जामिया नगर से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है ।

जिनके ऊपर हजारों लोगों का अवैध तरीके से धर्मांतरण करवाने का आरोप है बताया जा रहा है कि नौकरी शादी रुपयों का लालच देकर यह धर्मांतरण करवाया करते थे धर्मांतरण रैकेट के पीछे आईएसआई का हाथ होने का भी दावा किया जा रहा है ।

बताया यह भी जा रहा है कि धर्मांतरण के लिए विदेशों से फंडिंग भी की जा रही थी जिसमें अब दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है यूपी एटीएस के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए उमर गौतम और जहांगीर नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनके ऊपर लगभग 1000 से अधिक गैर मुसलमानों को इस्लाम में परिवर्तित करने के लिए मजबूर किया गया है ।

एक आरोपी ने खुलासा यह भी किया है कि वह जामिया नगर के बाटला हाउस का रहने वाला है और उसने खुद भी धर्म परिवर्तन किया है।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments