नगर आयुक्त प्रयागराज का घेराव कर सपाइयों ने ज्ञापन सौंपा –

नगर निगम द्वारा कोरोना काल मे लिए गए कई ऐसे अमानवीय फैसले जो शहर के नागरिकों की जेब पर सीधे- सीधे असर डालेगा जिसके खिलाफ एवं विभिन्न मांगों को लेकर #नगर_आयुक्त कार्यालय का घेराव किया गया एवं ज्ञापन के माध्यम से शहर की जनता से जुड़े समस्याओं को उठाया गया जिसमें मुख्य मांगे

1) कोरोना संकट से उत्पन्न आर्थिक समस्या से भावनस्वामियों को आर्थिक राहत देने के लिए हाउस टैक्स व वाटर टैक्स को आधा माफ किया जाए।
2) कोरोना काल मे डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के नाम पर प्राइवेट कंपनी द्वारा शहर के नागरिकों से की जा रही वसूली पर रोक लगे व डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का कार्य प्राइवेट कंपनी से न करवाकर नगर निगम द्वारा अपने संसाधन व मैन पॉवर से करवाया जाए।
3)पशुपालकों के घरों से रात में खूंटे से बंधे जानवरों को उठा कर ले जाकर बेच दिए जाने पर रोक लगे व पशुपालकों एवं पटरी दुकानदारों की सभी समस्या का समाधान किया जाये।।
4)कोरोना से संक्रमित होकर जिन भवन स्वामियों की मृत्यु हुई है उनका हाउस टैक्स/वाटर टैक्स एक साल के लिए माफ किया जाए।।
5)थोड़ी से बारिश में पूरा शहर जलभराव की समस्या से जूझने लगता इसकी पुनरावृत्ति न हो इसलिए जल्द से जल्द सभी छोटे बड़े नालों एवं सीवर लाइन की सफाई करवाई जाए तथा सभी पम्पिंग स्टेशनों के पंपों को क्रियाशील हाल में रखा जाए।
6)वाटर टैक्स की भांति ही हाउस टैक्स में भी बकाया पर ब्याज माफ किया जाए।
7) कोरोना काल में अधिकांश जनता आर्थिक रूप से प्रभावित हुई उस पर हाउस टैक्स व वाटर टैक्स में प्रस्तावित वृद्धि के लागू होने से आर्थिक बोझ और न बढ़े इसलिए प्रस्तावित वृद्धि पर रोक लगे।।
नगर निगम प्रशासन द्वारा अगर जल्द से जल्द शहर के नागरिकों से जुड़ी इन सभी मांगों को पूरा नही किया गया तो हम सब आंदोलन करने को बाध्य होगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।।
खबर नीतेश सोनी
