त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति हे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी— सांसद केशरी देवी पटेल
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 68 वी पुण्यतिथि पर केंद्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित वृक्षारोपण सप्ताह के अवसर पर फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल ने श्री छत्रपति शिवाजी डिग्री कॉलेज इरादतगंज प्रयागराज व बालसन चौराहा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में वृक्षारोपण कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया l
वृक्षारोपण कार्यक्रम के पूर्व सांसद केशरी देवी पटेल ने अपने निज आवास पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 68 वे बलिदान दिवस पर उनको नमन करते हुए उनके चित्र पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए और कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने धारा 370 और वीजा लागू करने के विरोध में अपनी जान को न्योछावर कर दिया उनके सपनों को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार ने पूरा कर उन को सच्ची श्रद्धांजलि दी l
उन्होंने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को मां भारती का सच्चा सपूत बताते हुए त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति बताया उन्होंने डॉ मुखर्जी द्वारा देश हित में किए गए कार्यों को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता और भारत का बच्चा-बच्चा सदैव उनका ऋणी रहेगा l

तत्पश्चात फाफामऊ पहुंचकर बीकानेर मिष्ठान भंडार, मौर्य बीज भंडार एवं वैदेही कलेक्शन का उद्घाटन भी किया l
उक्त अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी सिंह फूलपुर सांसद मीडिया प्रभारी पार्षद पवन श्रीवास्तव सचिन जयसवाल मंडल अध्यक्ष अनिल भट्ट लोकेश मुखर्जी चंद्रिका पटेल विजय पटेल भूपेंद्र पांडे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
खबर नीतेश सोनी
