कोरोना काल में केंद्रीय कर्मियों की निकली लॉटरी
केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों को केंद्र सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है।
सरकार ने महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत पर पिछले साल जून में कोरोना महामारी के कारण लगाई गई रोक हटा दी। साथ ही DAमें 11 फ़ीसदी की बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया ।यानी अब 17 की बजाय 28 DA मिलेगा। सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि DA की बढ़ी दर इस साल 1 जुलाई से लागू होगी
जबकि पिछले साल 1 जनवरी से इस साल जून तक कर्मचारियों का बकाया डीए का भुगतान पहले की तरह मूल वेतन या पेंशन के 17 फ़ीसदी की दर से ही किया जाएगा।
Samiksha
