श्रीलंका के खिलाफ जब धवन उतरेंगे मैदान पर तो बनेगा एक नया रिकॉर्ड
शिखर धवन श्रीलंका के खिलाफ 18 जुलाई को पहले वनडे में मैदान पर उतरते ही भारतीय टीम की अगुवाई करने वाले देश के सबसे उम्रदराज कप्तान बन जाएंगे।
18 जुलाई से शुरू होगी श्रीलंका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की यह सीरीज। जिसमें शिखर धवन भारत के सबसे उम्रदराज कप्तान बनेंगे।कप्तान बनते ही शिखर धवन तोड़ेंगे 37साल पुराना रिकॉर्ड।
शिखर धवन ने कहा कि यह मेरे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है और मैं भारतीय टीम का कप्तान बनकर टीम को आगे ले जाऊंगा और सभी को एकजुट रखूंगा। शिखर धवन ने यह भी कहा कि हमारे पास एक अच्छी और शानदार टीम है और टीम के साथ पहले भी एकजुट होकर काम किया गया है।
Samiksha
