भारत का 21 साल का इंतजार आखिरकार हुआ खत्म
टोक्यो ओलंपिक में 24 जुलाई को वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने भारत को टोक्यो ओलंपिक में पहला पदक दिला दिया ।
मीराबाई ने 49 किलोग्राम वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया ।मीराबाई ने 202 के कुल वजन के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। स्पर्धा का स्वर्ण चीन की जीहोई होऊ ने जीता। इसी के साथ मीराबाई भारोत्तोलन में पदक जीतने वाली भारत की दूसरी महिला बनी ।उनसे पहले 2000 के सिडनी ओलंपिक में कर्णम मल्लेश्वरी ने कांस्य पदक जीता था।
मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर भारत का खाता खोल दिया। इसी के साथ मेडल जीतते ही पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और ओलंपिक खेलों की भारोत्तोलन स्पर्धा में मेडल का भारत का 21 साल का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया।
Samiksha
