Homeप्रयागराजमा0 मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की अध्यक्षता में विकास प्राधिकरण, नगर...

मा0 मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की अध्यक्षता में विकास प्राधिकरण, नगर निगम विभाग एवं डेवलपर्स के साथ बैठक सम्पन्न

मा0 मंत्री श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की अध्यक्षता में विकास प्राधिकरण, नगर निगम विभाग एवं डेवलपर्स के साथ बैठक सम्पन्न
विकास कार्यों के करायें जाने में आमजन न हो कोई समस्या, इसका रखे विशेष ध्यान
नियोजित प्रयागराज-स्वच्छ प्रयागराज एवं सुंदर प्रयागराज की होगी स्थापना-मा0 मंत्री
शहर के विकास में डेवलपर्स का महत्वपूर्ण योगदान-जिलाधिकारी

मा0 मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निवेश व निर्यात, खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम, हथकरघा, वस्त्रोद्योग तथा एन0आर0आई विभाग श्री सिद्धार्थ नाथ सिंह एवं जिलाधिकारी/उपाध्यक्ष प्रयागराज विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में विकास प्राधिकरण, नगर निगम एवं डेवलपर्स के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मा0 मंत्री जी ने विल्डर्सो की समस्याओं को सुना तथा पीडीए की पालिसी की जानकारी लेते हुए कहा कि विकास का कार्य रूकेगा नहीं, इसके साथ ही साथ ध्यान भी दिया जाये कि जनता को कोई समस्या उत्पन्न न हो।

उन्होंने कहा कि जो हम लोग डी-कंजस्ट का प्लान दो क्षेत्रों में कर रहे है। नैनी क्षेत्र एवं शहर पश्चिमी में तो उधर लोगो की जनसंख्या बढ़ेगी। उसके लिए फ्लाईओवर ब्रिज तथा भविष्य में मेट्रो का प्लान किया जा रहा है। उसका डीपीआर बनाने के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने आबादी के दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए ऐसे प्लान किये जाये कि जहां भी डेवलपमेंट हो रहा है। उसको कैसे अच्छा से अच्छा बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नक्शे के अनुसार जमीनी स्तर पर कार्य नहीं हो रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए उसकी सिवरेज, सड़के तथा लाइट आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने सड़क चैड़ीकरण के संदर्भ में कहां कि सड़क चैड़ीकरण करने से पहले जिलाधिकारी से वार्ता करने के बाद ही उसपर कार्य किया जाये।

किसी गरीब व्यक्ति या आमजनमानस यदि मकान बनवाना चाहता है, उसे किसी भी तरह की कोई परेशानी ने आने पाये। जिलाधिकारी ने बताया कि शहर के विकास में जो भी डेवलपर्स मौजूद है, उनका बहुत योगदान है तथा मैं ये आश्वस्त करता हूं कि विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम दोनों मिलकर इस पर कार्य करेंगे, जिससे कि नियोजित प्रयागराज-स्वच्छ प्रयागराज एवं सुन्दर प्रयागराज की स्थापना की जा सके। इस बैठक में नगर आयुक्त श्री रवि रंजन, सचिव प्रयागराज विकास प्राधिकरण श्री दयानंद, शिवानी सिंह सहित डेवलपर्स एवं जनप्रतिनिधि श्री राजू राय सहित सम्बंधित लोग उपस्थित रहे।

खबर नीतेश सोनी

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments