चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश सरकार का लाखों बेरोजगारों को नौकरी देने पर फोकस
विधानसभा चुनाव से पहले सरकार लोगों को रोजगार देने की तैयारी बना रही है। विभिन्न सरकारी दफ्तरों में लगभग एक लाख से ज्यादा पदों पर मानदेय पर नौकरी देने की तैयारी चल रही है ।
इसका उद्देश्य कुशल श्रमिक स्तर के लोगों को रोजगार देना है। वर्तमान समय में प्रदेश में काफी बड़ी संख्या में शिक्षित बेरोजगार युवा है। जिससे कि कोरोना काल में रोजगार छीनने से भी बेरोजगारी काफी बड़ी है। वही कोरोना के कारण अपने घरों और गांव से दूर रह रहे श्रमिक भी अपने गांव लौट आए हैं।
इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षित बेरोजगारों, महिलाओं और अर्ध कुशल श्रमिक स्तर के लोगों को उनके गांव में ही रोजगार देने के लिए कुछ विभागों में मानदेय पर भर्तियां शुरू की है ।वही कैबिनेट ने हर ग्राम पंचायत में एक पंचायत सचिव कम अकाउंटेंट नियुक्त करने का निर्णय भी लिया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी प्रक्रिया 6 महीने में पूरी करने के निर्देश भी दिए हैं।
Samiksha
