ओलंपिक में रजत पदक विजेता मीराबाई चानू का स्वदेश आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर 21 साल बाद इतिहास रचने वाली भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू अपने वतन भारत लौट आई।
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। मीराबाई चानू के ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर केंद्रीय रेल मंत्री ने ओलंपिक रजत पदक विजेता मीराबाई चानू का अभिनंदन किया और साथ ही उन्हें दो करोड़ रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की और उन्हें उत्तर पूर्व फ्रंटियर रेलवे में नौकरी में पदोन्नति भी किया जाएगा ।
वही खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचली टोपी और शॉल पहनाकर मीराबाई चानू को सम्मानित किया। इसी तरह अगर देखा जाए तो मीराबाई का रजत पदक 3 करोड़ 11 लाख रुपए में पड़ा।
Samiksha
