Homeप्रदेशप्रयागराज के डीआईजी ने घर बैठे समस्या के समाधान के लिए व्हाट्सएप...

प्रयागराज के डीआईजी ने घर बैठे समस्या के समाधान के लिए व्हाट्सएप वीडियो कॉल का किया उपयोग, ये है नंबर

प्रयागराज पुलिस की अनोखी पहल: यूपी में वीडियो कॉल से दर्ज करा सकेंगे अपनी शिकायत, ये है नंबर

दूरदराज के ग्रामीण एक निश्चित समय पर निश्चित फोन पर अपनी शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं. वीडियो कॉल के साथ ही व्हाट्सएप पर शिकायत और दस्तावेज मंगा लिए जाते हैं और तत्काल दूसरी लाइन पर जुड़े अधिकारियों को निर्देश कर समस्या का समाधान किया जा रहा.

आम लोगों की कठिनाई को कम करने के लिए और कोरोना महामारी के दौरान अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन न आना पड़े इसके लिए प्रयागराज पुलिस (Prayagraj Police) ने व्हाट्सएप का यूज करके वीडियो कॉल (Video Call) के जरिए शिकायत दर्ज करने की सुविधा शुरू की है.

घर बैठे-बैठे सीधे कर सकेंगे शिकायत
प्रयागराज के डीआईजी ने घर बैठे समस्या के समाधान के लिए व्हाट्सएप वीडियो कॉल का उपयोग किया. दूरदराज क्षेत्र में तथा कोविड-19 के दौर में पुलिस तक आसानी से वादी पहुंच सके और उसकी समस्या का समाधान हो इसके लिए फिजिकल अपीरियंस के विकल्प के तौर पर व्हाट्सएप कॉल के जरिए अधिकारी तक अपनी समस्या को पहुंचाया जा सकता है।

पुलिस के पास होता है शिकायतों के ढेर
बहुत सारी शिकायत इस बात की रहती है कि पुलिस जनता की समस्या का समाधान नहीं करती उसकी शिकायत को कूड़े के ढेर में डाल दिया जाता है. ऐसे में दूरदराज के ग्रामीण एक निश्चित समय पर निश्चित फोन पर अपनी शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचा सकते हैं. वीडियो कॉल के साथ ही व्हाट्सएप पर शिकायत और दस्तावेज मंगा लिए जाते हैं और तत्काल दूसरी लाइन पर जुड़े अधिकारियों को निर्देश कर समस्या का समाधान किया जा रहा.
कैसे दर्ज करें शिकायत

जिन लोगों को शिकायत दर्ज करने की आवश्यकता है, वे उन्हें व्हाट्सएप नंबर 9984781881 पर भेज सकते हैं या वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को रोजाना दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच वीडियो कॉल कर सकते हैं.

बचता है पुलिस और लोगों का समय
यह व्यवस्था पैसे भी बचा रही है साथ ही लोगों को उच्चाधिकारियों तक तत्काल जोड़ देती है. यह व्यवस्था पुलिस और वादी का समय भी बचा रही है. प्रयोग के तौर पर शुरू की गई इस व्यवस्था को लोग पसंद कर रहे हैं और वह वीडियो कॉल के जरिए जुड़ भी रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा शहरी क्षेत्र से भी लोग पुलिस के अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचा रहे और निदान पा रहे हैं.
इस व्यवस्था को लागू करने वाले डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी का कहना है कि इस व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाएगा तथा अधिकारियों की चेन बनाकर तत्काल सुनवाई की जाएगी. हाईटेक जनसुनवाई प्रयागराज के लोगों की समस्या के निदान की एक बड़ी आशा बन गई है।

Samiksha

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments