प्रदेश सरकार ने दी बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
प्रदेश सरकार ने इस साल बिजली की दरें नहीं बढ़ाने का ऐलान किया है।
राज्य विद्युत नियामक आयोग ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा और कोरोना महामारी को देखते हुए पिछले साल की तरह इस साल भी बिजली की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है । आयोग ने अपने आदेश में कहा है कि सभी बिजली कंपनियों के गैप/ सर प्लस की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पिछले साल की दरों को जारी रखा गया है।
साथ ही नियामक आयोग ने यह भी साफ कर दिया है कि स्मार्ट मीटर पर आने वाला कोई भी खर्च उपभोक्ताओं पर नहीं डाला जाएगा। साथ ही जिन ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के निजी नलकूपों पर भले ही मीटर लगवा दिए गए लेकिन उनसे वसूली अनमीटर्ड श्रेणी की दर ₹170 प्रति हार्स पावर प्रति माह पर ही की जाएगी।
Samiksha
