भाविना बेन पटेल पैरालंपिक टेबल टेनिस स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने के बाद पहली भारतीय बन गई थी उन्होंने दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी चीन की मियाओ झांग को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया ।फाइनल में पहुंचने के बाद भाविना रजत पदक पाने वाली टेबल टेनिस में पहली भारतीय बन गई है।
इस तरह भाविंना बेन पटेल ने नया इतिहास रच दिया है। व्हील चेयर पर खेलने वाली भाविना ने पहले गेम गवा दिया लेकिन बाद में दोनों गेम जीतकर शानदार वापसी की। गुजरात के एक छोटे से जिले में एक छोटी सी परचून की दुकान चलाने वाले हसमुख भाई पटेल की बेटी भाविना को पदक का दावेदार भी नहीं माना जा रहा था लेकिन उन्होंने पदक जीतकर भारत का नाम रोशन कर दिया।
Samiksha
