Homeखेलहालैंड का ऐतिहासिक कारनामा, गोलों का नया रिकॉर्ड

हालैंड का ऐतिहासिक कारनामा, गोलों का नया रिकॉर्ड

एर्लिंग हालैंड ने मैनचेस्टर सिटी की वेस्ट हैम पर 3-0 की जीत में दो गोल कर इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में महान फुटबालर क्रिस्टियानो रोनाल्डों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

हालैंड के ईपीएल में अब 104 गोल हो गए हैं,’ जबकि रोनाल्डो के 103 थे। हालांकि, इंपीएल में सर्वाधिक गोल करने की सूची में हालैंड काफी पीछे 33वें नंबर पर है। ईपीएल में सर्वाधिक गोल का रिकॉर्ड एलन शियरर (260) के नाम दर्ज है। वहीं, स्टार स्ट्राइकर कोइलियन म्बापे ने अपने 27वें जन्मदिन पर साल 2025 में रियाल मैड्रिड के लिए अपना 59वां गोल करके एक साल में सबसे अधिक गोल करने के क्लब रिकॉर्ड की बराबरी की, जो कि अब तक क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम पर दर्ज था ।

रियाल मैड्रिड ने सेविला को 2-0 से हराया, जिसमें जुड़े बेलिंघम ने 38वें मिनट में गोल किया, तो म्बापे ने पेनाल्टी पर 86वें मिनट में गोल दागा। इसी गोल के साथ वह एक साल में सर्वाधिक गोल करने की सूची में क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बराबरी पर पहुंच गए। रोनाल्डो ने यह रिकॉर्ड 2013 में बनाया था। म्बापे ने रोनाल्डो के रिकॉर्ड की बराबरी करने पर कहा, क्रिस्टियानो ने जो किया, वह अविश्वसनीय है। वह मेरे आदर्श हैं। यह रियाल मैड्रिड के इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे हैं। मेरा यह जश्न उनको समर्पित है।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments