Homeखेलपैरा ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ,पहली बार एक ही दिन...

पैरा ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ,पहली बार एक ही दिन में जीते 5 पदक

पैरा ओलंपिक में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पहली बार एक ही दिन में जीते 5 पदक ओलंपिक के बाद भारतीय खिलाड़ी पैरालंपिक में भी नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं ।

टोक्यो में सोमवार के दिन भारत की झोली में ना सिर्फ एक साथ पांच पदक आए बल्कि देश को निशानेबाज अवनी ले खरा के रूप में पहली स्वर्ण परी भी मिल गई। वहीं भाला फेंक में हरियाणा के सुमित अंतिल ने भी सोने पर निशाना साधते हुए अपने पांचों प्रयासों में विश्व रिकॉर्ड बना दिया।

पुरुषों में चक्का फेंक में एफ 56 स्पर्धा में योगेश कथुनिया ने रजत पदक जीता ।वहीं दो बार के स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया ने इन खेलों में अपना तीसरा पदक रजत के रूप में जीता ।इस स्पर्धा में कांस्य पदक भी भारत के सुंदर सिंह गुर्जर ने जीता ।

इस तरह भारतीय खिलाड़ियों ने एक ही दिन में सोमवार को दो स्वर्ण ,दो रजत और एक कांस्य पदक जीते ।पैरालंपिक में भारत का यह अब तक का सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है ।भारत ने 2016 पैरालंपिक खेलों में 4 पदक जीते थे लेकिन टोक्यो पैरालंपिक में वह अभी तक 7 पदक जीत चुका है।

Samiksha

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments