Homeसमाजभाई दूज की अनोखे तरीके से दी शुभ कामनाएं

भाई दूज की अनोखे तरीके से दी शुभ कामनाएं

परंपराओं को ध्यान पर रखते हुए आज प्रयागराज की खानम आर्ट गैलरी में भैया दूज के मौके पर एक अनोखी और आकर्षक पेंटिंग को लोगों के सामने प्रदर्शित किया पेंटिंग की खास बात यह है यह बिना रंगों के बनी पेंटिंग है और इस पर सिर्फ पेंसिल स्केच का यूज़ किया गया है पेंटिंग के बारे में खानम आर्ट गैलरी की डायरेक्टर डॉक्टर जाहिदा खान ने बताया की भाई दूज का यह पर्व सिर्फ पर्व नहीं है बल्कि भाई बहन के अनूठे रिश्ते की मिसाल को यह पेश करता है आज बहुत से ऐसे भाई हैं जो अपने परिवार से दूर रहते और उनकी बहन उनको भाई दूज का टीका नहीं लगा पाती हैं मगर भाई-बहन का स्नेह हमेशा इसी तरह से बरकरार रहता है और इसी खूबसूरत पल को एक नायाब पेंटिंग के द्वारा दर्शाया गया है डॉक्टर खानम ने बताया की भाई दूज का पर्व सिर्फ हिंदुओं में ही नहीं बल्कि मुस्लिम समुदाय में भी मनाया जाता है जहां बहुत सी मुस्लिम बहनें हैं जो भाइयों को तिलक लगाकर इस अनूठे पर्व को मनाते हैं डॉक्टर जाहिदा खानम ने कहा कि भारत अनेकता में एकता को दर्शाने का इकलौता ऐसा देश है जहां हिंदू और मुस्लिम या सिख और ईसाई सभी एक दूसरे के त्योहारों को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं और इस त्यौहार जोकि दीपोत्सव के बाद बनाया जाता है दीपोत्सव का मतलब कि इस दिन श्री राम अपना 14 वर्ष का वनवास काटकर अयोध्या वापस आए थे यही कारण है कि दीपोत्सव और दीपावली को मनाया जाता है और इसके बाद भाई दूज का एक पवित्र त्यौहार भी मनाया जाता है जिसमें बहने अपने भाई के तिलक कर उनको दीर्घायु की कामना देती है और अपनी सुरक्षा के लिए उनसे संकल्प भी लेते हैं इसके साथ साथ खानम आर्ट गैलरी की डायरेक्टर डॉ जाहिदा खानम ने दीपावली वाह भाई दूज की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं भी दी उन्होंने खानम आर्ट गैलरी का उद्देश्य सभी धर्मों में एकता की भावना को प्रकट करना और सभी धर्मों के संस्कारों का व पर्वो का सम्मान करना है क्योंकि भारत एक ऐसा देश है जहां कई भाषाएं कई बोली के साथ पर्व को मनाया जाता है इसके साथ साथ डॉक्टर जाहिदा खानम ने दिवाली और भाई दूज की शुभकामनाएं दी। और उन्होंने बताया की 23 दिसंबर 2021 को गैलरी अपना 1 वर्ष पूरा कर रही है इस अवसर पर गैलरी में कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम किए जाएंगे और आप सभी नगरवासी इस में सादर आमंत्रित हैं।

Freedom News
Freedom Newshttps://freedomnews.in
Now get the fairest, reliable and fast news, only on Freedom News.in. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Freedom News.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments