प्रयागराज 13 मार्च,2022।वर्षों से उपेक्षित और सुविधाओं को तरसते धार्मिक स्थल को संवारने से हमारी प्रयागराज की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में ही मानव विकास है यह बातें प्रयागराज विद्वत परिषद जमुनापार की बैठक भीटा,बारा में भारत भाग्य विधाता के संस्थापक सदस्य वीरेंद्र पाठक ने व्यक्त किया।
वीरेंद्र पाठक ने कहा पर्यटन से जोड़कर मानव की मूलभूत सुविधाओं का विकास किया जा सकता। जैसे सड़क, पेयजल, शेड, विश्रामालय जैसी मूलभुत सुविधाएं बेहतर बनाए जाय तो स्थानीय निवासियों के अलावा पौराणिक स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत नही होगी। सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश तिवारी ने बताया कि जमुनापार ग्रामीण क्षेत्रों में कई ऐतिहासिक महत्व के अनेक स्थल मौजूद है जैसे किले, स्मारक व पौराणिक स्थल जो राम पथ गमन और बाल्मीकि की नगरी को संरक्षित कर इन्हें पर्यटन से जोड़कर नया जीवन दिया जा सकता है जिससे जमुनापार की संस्कृति और विरासत से युवा पीढ़ी रूबरू हो सकेगा।साथ ही रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, सामाजिक सदभावना जागृत होंगे और लघु एवं कुटीर उद्योगों का सृजन होगा।हमारी ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहर भी संरक्षित होंगे।
प्रधान संघ कौंधियारा अध्यक्ष कृष्णा नंद ओझा ने कहा पर्यटक और निवासी दोनों का अनेक प्रकार से विकास होता हैं। पर्यटन स्थल पर अनेक प्रकार के सामाजिक तथा व्यापारिक समूह मिलकर काम करते हैं जिससे पर्यटक और निवासी दोनों के अनुभव अधिक प्रामाणिक और महत्त्वपूर्ण बन जाते है। भू पर्यटन परस्पर एक दूसरे को सूचना, ज्ञान, संस्कार और परंपराओं के आदान- प्रदान में सहायक होता है, इससे दोनों को ही व्यापार और आर्थिक विकास के अवसर मिलते हैं, स्थानीय वस्तुओं कलाओं और उत्पाद को नए बाज़ार मिलते हैं और मानवता के विकास की दिशाएँ खुलती हैं साथ ही बच्चों और परिजनों के लिए सच्ची कहानियाँ, चित्र और फिल्में भी मिलती हैं जो पर्यटक को अपनी यात्रा के दौरान संस्कृति और सांस्कृतिक रूप से पहचान की सीख मिलती है।पर्यटन भूगोल के विकास से पर्यटन स्थल के राजनैतिक, सामाजिक और प्राकृतिक कारणों से काफी बल मिलता है।
इस मौके पर प्रधान ओसा रावेन्द्र कुमार मिश्रा,दिनेश निषाद, दीपेंद्र प्रताप सिंह,वीरेंद्र कुमार,ज्ञानेंद्र गोस्वामी, दिनेश मिश्र,आलोक त्रिपाठी, प्रदीप सिंह पटेल,अमित तिवारी, दिनेश पाण्डेय, सतीश तिवारी, अनूप केसरवानी, लवकुश पाल, ज्ञानेंद्र सिंह पटेल,गोविंद देव पाण्डेय, राम नेवाज भारतीया,मुकेश द्विवेदी, शेष मणि द्विवेदी आदि ने प्रयागराज जमुनापार के पौराणिक स्थलों के विरासत व पौराणिक स्थलों का सर्वे व चिन्हीकरण कराकर विकास की कड़ी से जोड़कर पर्यटन स्थल विकसित करने की मांग किया।
दिनेश तिवारी
मीडिया प्रभारी
नीतेश सोनी ब्यूरो प्रयागराज
