प्रयागराज जिला/महानगर उद्योग व्यापार मंडल का रोजा इफ्तार संपन्न प्रयागराज जिला/महानगर उद्योग व्यापार मंडल और जीरो रोड उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा जीरो रोड व्यापार मंडल के कार्यलय पर आज रोजा इफ्तार का कार्यक्रम रखा गया ।जिसमे की प्रयागराज जिला/महानगर उद्योग व्यापार मंडल का रोजा इफ्तार संपन्न हुवे विभिन्न प्रकार के व्यंजन रोजेदारों और सभी को पेश किया।
सभी ने खजूर खा कर रोजा खोला ।कार्यक्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी ने कहा की ऐसे कार्यक्रम से आपस में प्रेम और सौहार्द कायम होता है ।रमजान में राम है तो दीपावली के अली और यही हमारे हिंदुस्तान की खूबसूरती है ।जिला महामंत्री अनूप वर्मा ने बतलाया की व्यापार मंडल की यही खुबसूरती है सभी आपस में मिल जुल कर त्यौहार मानते है और एक दूसरे के सुख दुख में साथ रहते है ।आज मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुशांत कुमार केसरवानी,महामंत्री अनूप वर्मा, मनीष कुमार गुप्ता,जीरो रोड उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष जकी खान,महानगर अध्यक्ष राजीव कृष्ण श्रीवास्तव, रईस खान,अंकित गुप्ता,प्रशांत पांडे,मुमताज खान,सिराज अहमद,रोहित गुप्ता,संदीप पाण्डेय,आकाश केसरवानी,मोहम्मद शकील,आमिर खान, मोहम्मद महबूब, वजीर भाई,सरफराज,आमिर ,रिजवान,सिकंदर बैक आदि गणमान्य नागरिक और व्यापारी मौजूद रहे।
खबर नीतेश सोनी
