निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित हुआ
आज दिनांक 01/05/22 दिन रविवार को पंजाबी , सिंधी , सिख समाज के बैनर तले पूज्य अलोपि बाग-टैगोर टाउन सिंधी पंचायत के तत्वधान में निशुल्क मेडिकल कैम्प का आयोजन महाराष्ट्र सेवा मंडल में आयोजित किया गया। इस कैम्प के माध्यम से 1300 से अधिक मरीज़ों को लाभ मिला।जिसमें तीन की दवा भी मुफ़्त उपलब्ध कराई गयी।

इस कार्यक्रम में ई.सी.जी , थाइरोईड , आँखो की मोतियाबिंद व अन्य जाँचो को निशुल्क करवाया गया व लोगों ने कोविड का टीकाकरण भी करवाया।जिसमें मुख्य रूप से डॉक्टर कृष्णा मुखर्जी , डॉक्टर सौरभ पांडेय, डॉक्टर अमृता सिंह , डॉक्टर के.एल. वर्मा, डॉक्टर अनिशा मिश्रा , डॉक्टर सचिन सिन्हा , डॉक्टर विशाल केवलानी, डॉक्टर अभिनव अग्रवाल, डॉक्टर आशीष सिंह , डॉक्टर राधिका पाण्डेय ,डॉक्टर एस.के. पॉल, डाक्टर गूंजा पटेल ,डॉक्टर मुकेश कुमार, डॉक्टर दीपिका के साथ सभी पैरामेडिकल स्टाफ़ का सहयोग रहा।
कार्यक्रम के संयोजक निखिल मलंग ने सभी का स्वागत किया व आभार प्रकट किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी जी ने सभी उपस्थित डॉक्टर को सम्मानित किया ।

इस कार्यक्रम में वशिष्ठ अतिथि आई.जी. प्रयागराज डॉक्टर राकेश सिंह जी, पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह , प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ,राना चावला , अनिता जयसवाल , इंदर मध्यान , रतन केवलानी , रमेश अदानी , श्याम केसवानी, विजय लखमानी, पुरन केवलानी, सूरज केवलानी , महेश मलंग, राधा मलंग , गुफ़रान अहमद, माँटू खेड़ा , महमूद अहमद खान, पंकज रिझवानी , सोनू भाई , शिवम् जयसवाल सनी , पार्षद कमलेश सिंह , पार्षद साहिल अरोरा , पूर्व पार्षद शिव सेवक सिंह व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
ईशान अरोरा प्रयागराज
