Homeप्रदेशडीएम व एसपी पहुंचे बांदा जेल।मचा हड़कंप

डीएम व एसपी पहुंचे बांदा जेल।मचा हड़कंप

ब्यूरो/बांदा: बाँदा शुक्रवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन भारी पुलिस बल के साथ जेल कैम्पस पहुंच गए. दोनों अधिकारियों के अचानक पहुंचने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया. डीएम एसपी ने करीब एक घंटे जेल कैम्पस का बारीकी से निरीक्षण किया. इस दौरान बैरकों की तलाशी कराई, जेल का कोने-कोने की सघन तलाशी ली गयी. जेल कैम्पस में बैरकों में पंखे बन्द होने और साफ सफाई कम मिलने पर डीएम एसपी ने नाराजगी जताई. उन्होंने जेल प्रशासन को तत्काल बैरकों के पंखे सही कराने और कैदियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने सहित साफ सफाई का निर्देश दिए.बांदा जेल की सुरक्षा की बात करें तो करीब 150 जेल कर्मी लगातार निगरानी करते हैं, जिसमें कई बॉडी कैम से लैस होते हैं. जेल प्रशासन के बड़े अधिकारी खुद CCTV के माध्यम से जेल पर पैनी नजर रखते हैं. मेन गेट में PAC का पहरा, सिविल पुलिस के जवान मुस्तैद रहते हैं जो जेल में आने जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखते हैं. बाकायदा रजिस्टर में नाम, आधार कार्ड मोबाइल नम्बर नॉट कराने के बाद ही इंट्री होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments