यूपी पुलिस का बड़ा एक्शन, गैंगस्टर अनिल राठी की 11 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की पुलिस इन दिनों बदमाशों की कमर तोड़ने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। जिसके चलते शुक्रवार को एक शराब माफिया गैंगस्टर की करोड़ों रुपए की संपत्ति को पुलिस द्वारा कुर्क किया गया है।जिसमें खेत, मकान ,पैट्रोल पम्प और लग्जरी कारें आदि शामिल हैं।

गैंगस्टर अनिल राठी की 11 करोड़ 17 लाख रुपए की संपत्ति को किया गया कुर्क दरअसल भोपा थाना पुलिस द्वारा एक शराब माफिया गैंगस्टर अनिल राठी की संपत्ति पर 14 (1) की कार्रवाई की गई है। जिसके चलते पुलिस ने गैंगस्टर अनिल राठी की 11 करोड़ 17 लाख रुपए की संपत्ति को कुर्क किया है। जिसमें अपराध से अर्जित किए गए मकान ,खेत ,पैट्रोल पम्प और लग्जरी गाड़ियां शामिल है।बताया जा रहा है कि जिस गैंगस्टर अनिल राठी पर जिला प्रशासन द्वारा यह कार्रवाई की गई है वह पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुख्यात बदमाश सुशील मूछ का रिश्तेदार है।
जनिए, इस मामले में क्या कहना है एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति का? इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापति ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगरl
