नीतेश सोनी ब्यूरो/प्रयागराज भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रोत्साहित करने हेतु चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत शनिवार, दिनाँक 17.06.2023 को बैंक द्वारा हनुमान वाटिका, सलेम सराय में वृहद् स्तर पर मुद्रा लोन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मनीष मठपाल एवं सहायक महाप्रबंधक श्रीमती सरोजनी बराल द्वारा संयुक्त रूप से 100 लाभार्थियों को मुद्रा ऋण के स्वीकृती पत्र वितरित किए गये।
मुख्य प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव, मुख्य प्रबंधक अंकुर चौरसिया, सुलेम सराय शाखा प्रबंधक राजेश कुमार साहू एवं मुंडेरा शाखा प्रबंधक विनोद कुमार द्वारा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित उद्यमियों को प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना, स्वानिधि योजना, स्टैंड अप इंडिया ऋण योजना इत्यादि के बारे में बताया गया एवं भारी संख्या में ऋण आवेदन प्राप्त किए गये।
उक्त अवसर पर साक्षी झिंगरन, आदित्य मालवीय, राहुल सिंह, अनुराग सोनकर, प्रशांत तिवारी, एवं बड़ी संख्या में व्यापारी, उद्यमी उपस्थित थे।
